फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: यूपी के सभी केंद्रों के ध्यानार्थ ओलंपिक सिटी और ओलंपिक विलेज बनाएगा यीडा

विज्ञापन
विज्ञापन
ओलंपिक सिटी और ओलंपिक विलेज बनाएगा यीडा
विज्ञापन

- फिरोजशाह कोटला से बड़ा क्रिकेट स्टेडियम और खेल का मैदान


- मास्टर प्लान-2041 में 442 हेक्टेयर आरक्षित, चार हजार खिलाड़ियों के रहने का होगा इंतजाम



माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। मास्टर प्लान- 2041 के तहत यमुना प्राधिकरण अपने क्षेत्र में 442 हेक्टेयर में ओलंपिक सिटी और ओलंपिक विलेज बनाएगा। इससे यहां पर दिल्ली की तर्ज पर कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन किया जा सकेगा। ओलंपिक विलेज के 52 हेक्टेयर में साढ़े चार हजार लोगों के रहने और प्रशिक्षण की व्यवस्था रहेगी। यह एनसीआर का ही नहीं बल्कि कई राज्यों से बड़ा खेल पार्क होगा। मास्टर प्लान की मंजूरी के बाद अब सेक्टर-22 को ओलंपिक गतिविधियों के लिए आरक्षित कर दिया गया है।
बुधवार को हुई बोर्ड बैठक में सेक्टर-22 में 442 हेक्टयेर जमीन को आरक्षित कर दिया गया है। इसमें विभिन्न खेलों आउटडोर और इंडोर मैदान की व्यवस्थाएं रहेंगी। बैडमिंटन, मुक्केबाजी, कुश्ती-कबड्डी, ट्रैक और क्रिकेट स्टेडियम बनाया जाएगा। जबकि 52 हेक्टेयर में निवास और कुछ खेलों की एकेडमी भी चलाई जा सकेंगी। इससे गौतमबुद्धनगर ही नहीं बल्कि प्रदेश और दूसरे राज्यों के खिलाड़ियों को भी काफी प्रोत्साहन मिलेगा।
विज्ञापन

फिरोजशाह कोटला से बड़ा होगा क्रिकेट मैदान
ओलंपिक सिटी में स्टेडियम को दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान से बड़ा और आकर्षक बनाया जाएगा। यीडा सिटी में दर्शक दीर्घा को भी बढ़ाया जाएगा। 4500 खिलाड़ियों और कोच के रहने के लिए निवास बनाए जाएंगे। उनके लिए पूरी सुविधा होगी।
विज्ञापन


कोट
बोर्ड ने मास्टर प्लान-2041 के तहत ओलंपिक सिटी और ओलंपिक विलेज को मंजूर कर दिया है। प्राधिकरण ने इसके लिए सेक्टर-22 में 442 हेक्टेयर जमीन को आरक्षित किया है। - डॉ. अरुणवीर सिंह, सीईओ यीडा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें