फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: यीडा के आवंटन दरों में बढ़ोतरी के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
यीडा के आवंटन दरों में बढ़ोतरी के आसार
विज्ञापन

- 12 को होने वाली बोर्ड बैठक में रखेंगे प्रस्ताव, बाजार दर व प्राधिकरण की आवंटन दरों में है तीन गुना से अधिक का अंतर
- वित्तीय वर्ष 2023- 24 में भी बढ़ाई गई थीं दरें

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण सभी तरह की संपत्तियों की आवंटन दरों में वृद्धि करने की तैयारी कर रहा है। इससे संबंधित प्रस्ताव 12 मार्च को होने वाली बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। बोर्ड की मुहर लगने के बाद नई दरें अप्रैल माह से लागू हो जाएंगी। इसके बाद यीडा सिटी में मकान खरीदना और उद्योग स्थापित करना महंगा हो जाएगा। आवंटन दरों में कम से कम 5 फीसदी बढ़ोतरी का अनुमान है।
विज्ञापन

जेवर के पास निर्माणाधीन नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे व फिल्म सिटी की वजह से यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में जमीनों के दाम आसमान छू रहे हैं। हालांकि बाजार दर के मुकाबले प्राधिकरण की आवंटन दर काफी कम है। प्राधिकरण के सर्वे में आवंटन दर एवं बाजार दर में तीन गुना से अधिक के अंतर की बात सामने आई है। इसे संतुलित करने के लिए प्राधिकरण आवंटन दर में वृद्धि करने की तैयारी कर रहा है। इससे पहले वित्तीय वर्ष 2023-24 में भी प्राधिकरण ने आवंटन दरों में वृद्धि की थी। प्राधिकरण अधिकारियों का कहना है कि निर्माण सामग्री की दरें बढ़ने, विकास कार्य पर होने वाले खर्च, मुआवजा राशि आदि में वद्धि को देखते हुए आवंटन दरों में वृद्धि की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें