फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: यमुना नदी का जल स्तर बढ़ा, तटबंध तक पहुंचा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो:
विज्ञापन

यमुना नदी का जल स्तर बढ़ा, तटबंध तक पहुंचा पानी
-नोएडा से जेवर तक हजारों बीघा जमीन फसल यमुना के पानी में डूबी
-एनडीआरएफ टीम अलर्ट, तटबंध से बाहर आया पानी तो पहुंचेगी टीम
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर में यमुना नदी का पानी बुधवार को तटबंध तक पहुंच गया। कई जगह 5 से 10 फीट पानी चढ़ गया है। जिसमें नोएडा से लेकर जेवर तक हजारों बीघा जमीन पर खड़ी फसल डूब गई है। वहीं जल स्तर बढ़ने पर प्रशासन ने एनडीआरएफ टीम को अलर्ट किया है। साथ ही तीनों तहसील की टीम लगातार भ्रमण कर रही हैं।
हालात ऐसे हैं कि अगर जरूरत पड़ी तो एनडीआरएफ टीम को बुलाया जाएगा। हालांकि प्रशासन का कहना है कि अभी पानी तटबंध के अंदर है। लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। हथिनीकुंड से पानी छोड़ने जाने के कारण दिल्ली में यमुना नदी का जल स्तर बढ़ रहा है। वहीं ओखला बैराज से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण गौतमबुद्ध नगर में यमुना का जल स्तर काफी बढ़ गया है। यमुना का पानी दोनों तरफ तटबंध तक पहुंच गया है। पानी चढ़ने के कारण आसपास के गांवों में बाढ़ आने का खतरा बढ़ गया है। बड़ी संख्या में फार्म हाउसों में भी पानी घुस गया है। हिंडन और अन्य नालों पर भी नजर रखी जा रही है। ताकि यमुना नदी के कारण हिंडन और नालों से शहर में पानी को आने से रोका जा सके। अफसरों ने बताया कि सभी टीम मुस्तैद हैं। ग्रामीणों को भी सचेत किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यमुना नदी के जल स्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। अभी स्थिति सामान्य है। ओखला बैराज पर जल स्तर अभी खतरे के निशान से काफी नीचे है। वहीं प्रभावित लोगों को खाने और रहने की पूरी व्यवस्था है। इस संबंध में तीनों तहसील को निर्देश दिए जा चुके हैं।
अतुल कुमार, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें