फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: यमुना प्राधिकरण की बोर्ड बैठक आज

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। यीडा की बोर्ड बैठक बुधवार सुबह 11 बजे से होगी। अध्यक्षता चेयरमैन व अपर मुख्य सचिव उद्योग आलोक कुमार करेंगे। प्राधिकरण से मिली जानकारी के मुताबिक, बैैठक में आवंटियों को बड़ी राहत देने के लिए निर्माण कार्य पूरा करने के लिए समय विस्तार दिए जाने के प्रस्ताव पर फैसला लिया जाना है। इसके अलावा किसानों के मुआवजा व आबादी भूखंड के मुद्दों पर भी चर्चा होगी। फिनटेक और हेरिटेज सिटी की डीपीआर पर भी प्रजेंटेशन बोर्ड के सामने होना है। इसके अलावा यमुना सिटी के प्रमुख औद्योगिक पार्क के विकास वहां उद्योगों के शुरू होने की योजना पर चर्चा होनी है। इसकी प्रगति रिपोर्ट भी बोर्ड में रखी जानी है। फिल्म सिटी के शिलान्यास से पहले जरूरी अनुबंध शर्त पूरी करने की रिपोर्ट भी रखी जा सकती है। बोर्ड बैठक को लेकर मंगलवार को प्राधिकरण के अधिकारी तैयारी में जुटे रहे। सीईओ राकेश कुमार सिंह ने खुद इसकी समीक्षा की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें