फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: यमुना प्राधिकरण ने मथुरा में 27 करोड़ की जमीन मुक्त कराई

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) ने बुधवार को मथुरा की तहसील मांट में प्रवर्तन अभियान चलाया। अभियान में अवैध अतिक्रमण और अनधिकृत कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई कर करीब 27 करोड़ रुपये कीमत की नौ हेक्टेयर भूमि अवैध कब्जे से मुक्त कराइ गई। यह कार्रवाई सीईओ राकेश कुमार सिंह के निर्देश पर एसडीएम शिवौतार सिंह, अभिषेक शाही, हरी प्रताप सिंह, कृष्ण गोपाल त्रिपाठी और तहसीलदार मनीष सिंह ने कराई। अधिकारियों के मुताबिक अधिसूचित क्षेत्र में अवैध रूप से बाउंड्रीवाल बनाकर प्लाॅटिंग की जा रही थी। व्यावसायिक उपयोग के लिए यहां निर्माण भी कराए गए। यह जमीनें प्रमुख रूप से पिपरौली बांगर, चुड़ा हंसी और सौर गांव की हैं। इस क्षेत्र में प्राधिकरण की महत्वाकांक्षी हेरिटेज सिटी और राया अर्बन सेंटर परियोजनाएं प्रस्तावित हैं। प्राधिकरण के एसीईओ संजय कुमार मीणा ने स्पष्ट किया है कि अधिसूचित क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा, अनधिकृत निर्माण या अवैध कॉलोनियों का विकास स्वीकार्य नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें