नोएडा। सेक्टर- 18 मार्केट एसोसिएशन नोएडा के अध्यक्ष एवं नोएडा ज्वेलर्स वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव सुशील कुमार जैन ने बताया कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र भेजकर देश व प्रदेश के छोटे व्यापारियों को राहत देने की मांग की है। पत्र में अनुरोध किया गया कि जीएसटी पंजीकरण के लिए सेवा क्षेत्र में 20 लाख ( विशेष दर्जा प्राप्त राज्यों में 10 लाख) तथा वस्तुओं की निर्माण एवं बिक्री के लिए 40 लाख ( विशेष दर्जा प्राप्त राज्यों में 20 लाख ) है जिसको की बढ़ाकर सेवा क्षेत्र में 50 लाख (विशेष दर्जा प्राप्त राज्यों में 20 लाख) तथा वस्तुओं की बिक्री हेतु 100 लाख यानि एक करोड़ ( विशेष दर्जा प्राप्त राज्यों में 50 लाख ) तक पंजीकरण से छूट प्रदान की जाए। ब्यूरो