नोएडा (संवाद)। वाराणसी में आयोजित अंडर-20 जूनियर बालक बालिका कुश्ती चैंपियनशिप के विजेताओं काे भारतीय कुश्ती संघ की ओर से रविवार को सम्मानित किया गया। सेक्टर-71 में आयेाजित कार्यक्रम में कुश्ती संघ के अध्यक्ष सतपाल यादव व सचिव प्रकाश पहलवान ने विजेताओं विकल यादव, स्वाती यादव, शिवांश यादव, प्रिंस नायर, जय यादव, रिया नागर, कुमारी अंजू और रेनू राना को सम्मानित किया। कार्यक्रम में चतर सिंह, रवि कुमार, सतन पहलवान, सुबोध समेत अन्य उपस्थित रहे।