फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कुश्ती सब-जूनियर बालिका वर्ग के ट्रायल 18 को

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। गौतमबुद्ध नगर में 18 दिसंबर को सब-जूनियर बालिका वर्ग में जिला स्तरीय कुश्ती के ट्रायल होंगे। ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करने वाली पहलवान मंडलीय ट्रायल में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि 25 से 27 दिसंबर तक मऊ में सब-जूनियर बालिका वर्ग में समन्वय से प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। बृहस्पतिवार को मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय कुश्ती के ट्रायल होंगे। ट्रायल में पहलवान 30, 40, 43, 46, 49, 53, 57, 61, 65, 69, 73 किग्रा भार वर्ग में भाग लेंगे। इसमें शानदार प्रदर्शन करने वाली पहलवान 19 दिसंबर को मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में होने वाले मंडलीय ट्रायल में शामिल होगी। जिला स्तरीय ट्रायल का आयोजन कुश्ती कोच अंजुम मलिक की देखरेख में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें