फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बारिश के बीच पहलवानों ने कुश्ती में दिखाया दम

विज्ञापन
विज्ञापन
जेवर। श्री बलदेव छठ मेले के नौ दिवसीय आयोजन के आठवें दिन रविवार को विशाल दंगल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। हालांकि बीच-बीच में हो रही बारिश ने दंगल में बार-बार खलल डाला। इसी कारण शाम 7 बजे तक केवल दो ही कुश्तियां कराई जा सकीं। बारिश, मिट्टी और पसीने से लथपथ होने के बावजूद पहलवानों ने अखाड़े में जोरदार प्रदर्शन किया। दर्शक भी बारिश में भीगते हुए अखाड़े के चारों ओर जमकर पहलवानों का हौसला बढ़ाते रहे। आयोजन समिति के मीडिया प्रभारी यशु शर्मा ने बताया कि मौसम साफ रहने पर शेष कुश्ती आयोजित होंगे। परिस्थिति विपरीत रही तो अन्य मुकाबले शनिवार को होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें