फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रेसलिंग कोर्ट में जल्द दिखेगा पहलवानों का दंगल

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राधिकरण ने रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल जारी कर शुरू की एकेडमी के चयन की प्रक्रिया
विज्ञापन

12 जुलाई को प्री-बिड बैठक, 25 तक आवेदन मांगे, 27 जुलाई को तकनीकी बिड खुलेगी

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। अमर उजाला के प्रयास से सेक्टर-37 स्थित रेसलिंग कोर्ट में जल्द ही पहलवानों का दंगल दिखेगा। शहर के युवा पहलवान वहां पर प्रशिक्षण लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की तैयारी कर सकेंगे। इसके लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने एकेडमी के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मंगलवार को एकेडमी के चयन के लिए रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (आरपीएफ) जारी कर दिया है। प्राधिकरण के अफसरों का कहना है कि अगस्त में एकेडमी के चयन के साथ रेसलिंग कोर्ट शुरू हो जाएगा।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर-37 स्थित खेल परिसर में रेसलिंग कोर्ट का निर्माण कराया था। पांच जनवरी, 2022 को खेल परिसर के अंदर रेसलिंग कोर्ट का निर्माण शुरू हुआ था। करीब 60 लाख रुपये की लागत से इसे तैयार किया गया। चार जुलाई, 2022 में निर्माण कार्य पूरा हो गया, लेकिन अब तक रेसलिंग कोर्ट शुरू नहीं हो सका है। स्थानीय युवाओं को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। मुख्यमंत्री से भी रेसलिंग कोर्ट का उद्घाटन नहीं कराया गया। अब प्राधिकरण ने रेसलिंग कोर्ट को खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। मंगलवार को प्राधिकरण ने एकेडमी के चयन के लिए आरपीएफ निकाला है। 25 जुलाई तक आवेदन मांगे हैं। इस बीच 12 जुलाई को प्री-बिड बैठक होगी। 27 जुलाई को तकनीकी बिड खोली जाएगी। एकेडमी के चयन के बाद रेसलिंग कोर्ट पर प्रशिक्षण शुरू होगा।
विज्ञापन


अमर उजाला का प्रयास रंग लाया

जुलाई 2022 में निर्माण पूरा होने के बाद से रेसलिंग कोर्ट का लाभ युवा पहलवानों को नहीं मिल रहा था। अमर उजाला ने यह मुद्दा प्रमुखता से उठाया और 19 मार्च, 2023 को ''उम्मीदें धराशायी: 8 माह बाद भी शुरू नहीं हो सका रेसलिंग कोेर्ट'' शीर्षक के साथ खबर प्रकाशित की, जिसके बाद प्राधिकरण ने आरपीएफ तैयार किया। साथ ही मुख्यमंत्री से उद्घाटन कराया जाना था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। 29 जून, 2023 को अमर उजाला ने ''निर्माण पूरा, फिर भी रेसलिंग कोर्ट शुरू नहीं'' शीर्षक के साथ खबर प्रकाशित की। इस पर मंगलवार को प्राधिकरण ने एकेडमी का चयन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


रेसलिंग कोर्ट में प्रशिक्षण जल्द शुरू होगा। एकेडमी के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीद है कि अगस्त में रेसलिंग कोर्ट खोल दिया जाएगा। इसके बाद शहर के युवा पहलवान यहां प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे।

- हरे कृष्णा, मैनेजर स्पोर्ट्स, शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कांप्लेक्स
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें