यमुना सिटी। नवरात्र के पांचवें दिन मंदिरों में श्रद्धालुओं ने मां के स्कंदमाता स्वरूप की आराधना की। रबूपुरा के चामुंडा माता मंदिर, गंगा मंदिर, सीताराम मंदिर समेत कई मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। हर तरफ सिर्फ ‘जय माता दी’ का जयकारा ही गूंजता रहा। इस दौरान कई भक्तों ने अन्न-फल का दान भी किया।