फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: माता कूष्मांडा का पूजन कर लिया आशीर्वाद

Sat, 27 Sep 2025 11:30 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
शारदीय नवरात्र के चौथे दिन मंदिरों और घरों में मां कूष्मांडा का पूजन किया गया। माता के दर्शन और पूजन के लिए मंदिरों में देर शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। इस दौरान कीर्तन का दौर भी चलता रहा। शुक्रवार को घरों में व्रतियों में स्नान ध्यान के बाद मां कूष्मांडा का पूजन किया। शुक्रवार को विकासनगर स्थित सनातन धर्म मंदिर, काली माता मंदिर, भोजावाला स्थित दुर्गा मंदिर, गुडरिच स्थित हनुमान मंदिर, सहारनपुर रोड स्थित वैष्णो देवी मंदिर, कैनाल रोड स्थित प्राचीन गणेश मंदिर में श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन और पूजन किया। कालसी स्थित महाकाली मंदिर में भी सुबह से ही माता के दर्शन और पूजन के लिए श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। सेलाकुई स्थित बाला सुंदरी, धूलकोट स्थित ज्वाला माता, शाकुंभरी देवी, हरिपुर स्थित मां वैष्णो देवी मंदिर में माता के दर्शन और पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।विकासनगर स्थित प्राचीन काली मंदिर के पुजारी मनोज पैन्यूली ने बताया कि नवरात्र-पूजन के चौथे दिन कूष्माण्डा देवी के स्वरूप की उपासना की जाती है। इस दिन साधक का मन अनाहत चक्र में अवस्थित होता है। जब सृष्टि का अस्तित्व नहीं था, तब इन्हीं देवी ने ब्रह्मांड की रचना की थी। ये ही सृष्टि की आदि-स्वरूपा, आदिशक्ति हैं। इनका निवास सूर्यमंडल के भीतर के लोक में है। वहां निवास कर सकने की क्षमता और शक्ति केवल इन्हीं में है। इनके शरीर की कांति और प्रभा भी सूर्य के समान ही दिव्यमान हैं। इनके तेज और प्रकाश से दसों दिशाएं प्रकाशित हो रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें