फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कथक में उतरी नवदुर्गा की आराधना

Tue, 30 Sep 2025 03:08 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
कथक में उतरी नवदुर्गा की आराधना
विज्ञापन
लखनऊ। कैसरबाग स्थित राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में सोमवार की शाम कथक के जरिये शक्ति वंदना और नवदुर्गा की आराधना से माहाैल दिव्य हो उठा। अपनी गुरु डॉ. सुरभि शुक्ला के निर्देशन में लखनऊ घराने की कथक नृत्यांगना शताक्षी मिश्रा व उनके साथी कलाकारों ने पहली प्रस्तुति शक्ति वंदना ''नवदुर्गा'' दी। इसके बाद मधुराधि-मधुरम प्रस्तुति दी। बिरजू महाराज कथक संस्थान की ओर से सताक्षी मिश्रा, समृद्धि मिश्रा, विधि जोशी की शानदार प्रस्तुतियों को दर्शकों ने सराहा। मुख्य अतिथि के ताैर पर राजस्व परिषद के अध्यक्ष अनिल कुमार, संस्कृति निदेशक संजय कुमार सिंह के साथ बिरजू महाराज कथक संस्थान की अध्यक्ष डॉ. कुमकुम धर माैजूद रहीं।

कथक में उतरी नवदुर्गा की आराधना

कथक में उतरी नवदुर्गा की आराधना

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें