ग्रेटर नोएडा (संवाद)। कासना स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में शुक्रवार को एनएमओ यूनिट की ओर से भगवान धन्वंतरि की पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर संस्थान के संकाय सदस्य व विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह आलोक ने ऑनलाइन के माध्यम से विद्यार्थियों को भगवान धन्वंतरि के विषय में जानकारी दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को स्वास्थ्य सेवा के माध्यम से राष्ट्र सेवा के महत्व पर प्रकाश डाला।