रबूपुरा (संवाद)।
शारदीय नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। आचार्य हरीश अग्रवाल ने बताया कि मां सिद्धिदात्री सभी प्रकार की सिद्धियां प्रदान करने वाली देवी हैं। नौवें दिन श्रद्धालुओं ने ॐ देवी सिद्धिदात्र्यै नमः मंत्र का जाप कर मां से संसार के कल्याण की प्रार्थना की। इस दौरान क्षेत्र के मंदिरों में विशेष अनुष्ठान और दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।