नोएडा (संवाद)। भाईदूज पर बहनों की ओर से पूजा के दौरान भाइयों को दिया जाने वाला सूखा नारियल (गोला) पिछले साल के मुकाबले महंगा बिका। पिछले साल सूखा नारियल 380 से 400 रुपये प्रति किलो बिक रहा था, जबकि इस बार फुटकर बाजार में इसके दाम बढ़कर 500 से 550 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए। त्योहार के मौके पर पूजा में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री के दामों में भी बढ़ोतरी देखने को मिली। मिश्री के कुंजे भी पिछले साल के मुकाबले महंगे बिके। दुकानदारों के अनुसार, पिछले साल मिश्री के कुंजे 100 से 120 रुपये प्रति किलो बिक रहे थे, जबकि इस बार इनके दाम करीब 150 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं।