फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: विश्व नर्स दिवस मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। नोएडा इंटरनेशनल विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ नर्सिंग और नोएडा इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एनआईआईएमएस) के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया गया। इस अवसर पर नर्सों की सेवा भावना, समर्पण और स्वास्थ्य सेवाओं में उनके महत्वपूर्ण योगदान को सम्मानित किया गया। एनआईआईएमएस के निदेशक डॉ. एसएन गुप्ता ने नर्सों को स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ बताया। इस मौके पर डीन डॉ. मनीषा जिंदल, चीफ नर्सिंग ऑफिसर सुदीश राजन, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. रंजीत घुलियानी, विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ नर्सिंग के डीन प्रो. दीपक सेठी और नोएडा इंटरनेशनल विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. देवेश कुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें