फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: विश्व खाद्य दिवस मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में विश्व खाद्य दिवस मनाया गया। इस वर्ष का विषय हाथ से हाथ मिलाकर बेहतर भोजन और बेहतर भविष्य की भावना को साकार करना रहा। कुलपति प्रो. राणा प्रताप सिंह ने कहा कि खाद्य सुरक्षा का अर्थ केवल मात्रा से नहीं बल्कि गुणवत्ता और पोषण से भी है। लक्ष्य किताब पढ़ना नहीं, बल्कि एक पाठक बनना होना चाहिए। फिरोज एच नकवी ने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों और उद्योग जगत के बीच की खाई को पाटने की जरूरत है। प्रो. राजीव ने खाद्य उद्योग में विविधता, नवाचार और नवीनता लाने के लिए उभरती हुई तकनीकों को अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम में क्विज़, पोस्टर मेकिंग, निबंध लेखन, न्यू प्रोडक्ट डेवलपमेंट, वेस्ट टू वेल्थ और फूड फोटोग्राफी जैसी कई रोचक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें