नोएडा (संवाद)। सेक्टर-128 स्थित न्यूलैंड क्रिकेट मैदान में न्यूलैंड प्रीमियर लीग सीजन 16 चैंपियंस ट्रॉफी का लीग मैच खेला गया। इस लीग मैच में विश्व फाल्कन्स टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। पहली पारी में विश्व फाल्कन्स टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 230 रन का लक्ष्य खड़ा किया। जवाब में उतरी हरक्यूलिस 11 टीम 12.2 ओवर में 90 रन पर ही सिमट गई। विश्व फाल्कन्स टीम इस लीग मैच में 140 रन से मैच में दबदबा बनाया। 16 रन और पांच विकेट गिराकर अरुन मैन ऑफ द मैच बने। वहीं नाबाद 72 रन बनाकर विकास श्रेष्ठ बल्लेबाज बने।