नोएडा। सेक्टर-62 स्थित भारतीय उद्यमिता एवं लघु व्यवसाय विकास संस्थान (निसबड) में 10 सितंबर से सोलर उद्यम पर कार्यशाला शुरू होगी। इसके लिए 9 सितंबर को युवाओं को चयनित किया जाएगा। चयनित युवाओं के बैच के साथ 10 सितंबर से ईडीपी ऑन सोलर एंटरप्रेन्योरशिप कार्यक्रम की शुरुआत होगी। कार्यक्रम प्रभारी मनीष ने बताया कि यह विशेष उद्यमिता विकास कार्यक्रम 9 दिनों तक चलेगा। इसमें युवाओं को सौर ऊर्जा क्षेत्र में उद्यम स्थापित करने और उसे आगे बढ़ाने की दिशा में प्रशिक्षित किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को भविष्य की ऊर्जा आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करना और उन्हें रोजगार सृजन के साथ-साथ आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर करना है। ब्यूरो