फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मृदा स्वास्थ्य पर कार्यशाला संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा(संवाद)। विकास भवन के सभागार में कृषि विभाग एवं इफको सहकारी उर्वरक संस्था ने ब्लॉक स्तर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए नैनो उर्वरकों के उपयोग एवं लाभ विषय पर कार्यशाला की। जिला कृषि अधिकारी विवेक दुबे, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता विवेका सिंह तथा वरिष्ठ प्राविधिक सहायक अंबा प्रकाश शर्मा उपस्थित रहे। उप कृषि निदेशक राजीव कुमार ने बताया कि धान की फसलों में जहां पहले एक एकड़ के लिए एक बोरी यूरिया का उपयोग होता था। वहीं अब किसान दो बोरी यूरिया प्रति एकड़ का प्रयोग कर रहे हैं। जिसके कारण मिट्टी की अम्लीयता बढ़ रही है तथा कार्बनिक तत्वों की कमी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें