ग्रेटर नोएडा (संवाद)। नॉलेज पार्क स्थित आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज में शुक्रवार को शोध एवं नवाचार को बढ़ावा देने के लिए अनुदान प्रस्ताव लेखन पर कार्यशाला हुई। इसमें संकाय सदस्यों और छात्रों ने हिस्सा लिया। आईआईटी दिल्ली के अटल नवाचार केंद्र के ऊष्मायन प्रबंधक डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने शोध समस्या की पहचान, उद्देश्य, कार्यप्रणाली, बजट और अपेक्षित परिणामों को प्रभावी ढंग से प्रस्ताव में शामिल करने की जानकारी दी। उन्होंने प्रयोगशाला के शोध को उपयोगी तकनीक, उत्पाद और समाधान में बदलने पर जोर दिया। कॉलेज निदेशक डॉ. मयंक गर्ग ने शोध और नवाचार को बढ़ावा देने की आवश्यकता बताई।