यमुना सिटी।
नोएडा इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (नीम्स) के जनरल सर्जरी विभाग ने साइंस ऑफ एनर्जी विषय पर सीएमई व हैंड्स-ऑन वर्कशॉप का आयोजन किया। इसमें डॉक्टरों, पीजी छात्रों, इंटर्न्स और ओटी तकनीशियनों को इलेक्ट्रोसर्जिकल उपकरणों के सुरक्षित व प्रभावी इस्तेमाल का प्रशिक्षण दिया गया। चेयरमैन डॉ. देवेश कुमार सिंह के सहयोग और एचओडी डॉ. (कर्नल) एसएस चौहान के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में डायरेक्टर डॉ. एसएन गुप्ता, एमएस डॉ. रंजीत घुलियानी और डीन डॉ. मनीषा जिंदल मौजूद रहे। ब्यूरो