नोएडा(संवाद)। सेक्टर 62 स्थित भारतीय राजमार्ग अभियंता अकादमी (आईएएचई) की ओर से पहाड़ी क्षेत्रों में तैयार की जाने वाली सड़कों को लेकर एक साप्ताहिक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला की शुरुआत 14 जुलाई से हुई थी। जहां पहाड़ी क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण सड़कों को तैयार करने के लिए उसकी डिजाइन, योजना और अनुरक्षण विषय पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय, राइट्स लिमिटेड और विभिन्न राज्यों के लोक निर्माण विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।