फोटो
नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित शिक्षा को तकनीक से जोड़ते हुए विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के दौर के लिए तैयार करने के उद्देश्य से राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रेटर नोएडा के 16 विद्यालयों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। प्रधानाचार्या शिखा सिंह ने बताया कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य छात्रों में कम्प्यूटेशनल थिंकिंग, लॉजिकल रीजनिंग, प्रॉब्लम सॉल्विंग और एल्गोरिदम आधारित सोच विकसित करने के प्रभावी तरीकों पर चर्चा करना रहा। इस मौके पर मॉडल स्कूल नोएडा के प्रधानाचार्य नीरज अवस्थी, एसडीआरवी कॉन्वेंट स्कूल की प्रधानाचार्या गार्गी घोष, गलगोटिया विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. विश्वदीप सिंह बघेला शामिल रहे। ब्यूरो