ग्रेटर नोएडा (संवाद)। नॉलेज पार्क स्थित आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज में कार्यशाला का आयोजन किया गया। ब्रह्मकुमारी रेनु और संध्या ने छात्रों को केंद्रित अध्ययन, ध्यान भटकाव को नियंत्रित करने और मानसिक स्पष्टता बनाए रखने के व्यावहारिक उपाय बताए। इस मौके पर निदेशक डॉ. मयंक गर्ग, डीन अकादमिक डॉ. विष्णु शर्मा, विभागाध्यक्ष डॉ. जया सिन्हा, डॉ. संध्या उमराव, डॉ. निशांत गुप्ता और डॉ. हरिओम त्यागी उपस्थित रहे।