ग्रेटर नोएडा। सोसाइटी में बुनियादी सुविधाओं की कमी और अधूरे विकास कार्यों को लेकर निवासियों ने मेंटेनेंस एजेंसी के खिलाफ नाराजगी जताई है। आरोप है कि सात साल से मनमाने तरीके से मेंटेनेंस वसूला जा रहा है, लेकिन काम नहीं हो रहे। निवासी दिनकर और वरुण के मुताबिक, बिना रसीद बकाया मांगा जाता है। कई टावरों के ओसी-सीसी और रजिस्ट्री लंबित हैं। प्राधिकरण का 85 करोड़ रुपये से अधिक बकाया है। अग्निशमन उपकरणों की स्थिति भी संतोषजनक नहीं है। हेल्पडेस्क बंद होने से शिकायतों का समाधान नहीं हो रहा। डीजी बैकअप नहीं मिलने से भी लोग परेशान हैं। ब्यूरो