फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दिवाली पर श्रमिकों को समय से मिले वेतन

विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा।दीपावली के मद्देनजर औद्योगिक क्षेत्रों की सुरक्षा एवं श्रमिकों से जुड़े विषयों पर
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (आईबीए) ने मंगलवार को पुलिस प्रशासन, यूपीसीडा और श्रम विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें साइट-5 और ईपीआईपी औद्योगिक क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और औद्योगिक गतिविधियों पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता एडीसीपी संतोष कुमार ने की। उनके साथ एसीपी डॉ. रवि शंकर मिश्रा, यूपीसीडा से क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल शर्मा व अधिशासी अभियंता एनके जैन, श्रम प्रवर्तन अधिकारी जय प्रकाश सिंह व कासना कोतवाली प्रभारी मौजूद रहे। बैठक में श्रमिकों को समय पर वेतन और दिवाली बोनस का भुगतान सुनिश्चित करने को कहा गया। बताया गया कि श्रमिकों की छुट्टियों और आवागमन से जुड़ी समस्या का भी ध्यान रखना होगा। दिवाली की छुटटी पर उद्योगों की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने पर्याप्त सीसीटीवी कैमरा लगाने और सतर्कर्ता बरतने के निर्दश दिए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें