हसायन के गांव नगला कांच में माइनर की पटरी पर लेटा मगरमच्छ। संवा
- फोटो : samvad
ग्राम पंचायत हरीनगर छीतुपुर के मजरा नगला कांच के माइनर पर स्थानीय किसान सिंघाड़े की खेती करते हैं। शनिवार दोपहर माइनर के किनारे से एक मगरमच्छ निकल आया। इसको देखकर ग्रामीण व आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। सिंघाडे तोड़ रहे किसान व मजदूर माइनर से निकल कर भाग गए। किसानों ने बताया कि अगर यहां से मगरमच्छ को नहीं पकड़ा गया तो कोई भी मजदूर सिंघाड़े नहीं तोड़ पाएगा। कोई मजदूर काम करने के लिए नहीं आएगा। सिंघाड़े की फसल पूरी तरह खराब हो जाएगी। मगरमच्छ की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी है।