फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: भाकियू यूनिक से जुड़े कार्यकर्ता

Sat, 15 Nov 2025 06:21 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी (संवाद)। गौड़ यमुना सिटी में शनिवार को भारतीय किसान यूनियन यूनिक की बैठक हुई। बैठक में संगठन विस्तार से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान कई पदाधिकारियों को नए दायित्व सौंपे गए और कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ा गया। जिलाध्यक्ष गगन शर्मा और तहसील अध्यक्ष युवा सदर सहित कई पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्षता नाथी प्रधान और संचालन श्रीपाल भाटी ने किया। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश सिंह, राष्ट्रीय महासचिव संजीव शर्मा, राष्ट्रीय संरक्षक प्रताप सिंह, राष्ट्रीय सलाहकार धर्म सिंह और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नवाब सहित अलीगढ़, बुलंदशहर, मेरठ मंडल और गौतम बुद्ध नगर के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें