नोएडा। गढ़ी चौखंडी गांव में बुधवार शाम निर्माणाधीन भवन की सीढ़ियों से फिसलकर श्रमिक की मौत हो गई। कोतवाली फेज-थ्री पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बदायूं के कस्बा शिकारपुर निवासी सूरजपाल ने बताया कि उनके भाई नन्हे राज गढ़ी चौखंडी गांव में किराए के घर में रहकर मिस्त्री का काम करते थे। उनकी पत्नी, तीन बेटियां और दो बेटे गांव में रहते हैं। बुधवार शाम छह बजे निर्माणाधीन मकान की छत पर मिट्टी के चलते फिसलन हो गई थी। वह जब उतर रहे थे तो उनका पैर फिसल गया, जिससे उनकी मौत हो गई।
एसीपी दीक्षा सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अभी शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।