निर्माणाधीन टावर से गिरकर श्रमिक की मौत
नोएडा। सेक्टर-131 स्थित जेपी विशटाउन सोसाइटी में निर्माणाधीन टावर की छठी मंजिल से गिरकर श्रमिक की मौत हो गई। कोतवाली सेक्टर-126 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मूलरूप से छत्तीसगढ़ का रहने वाला सुमित नोएडा में रहकर मजदूरी करता था। मामले में पुलिस को अभी तक शिकायत नहीं मिली है। ब्यूरो