निर्माणाधीन इमारत की सातवीं मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत
नोएडा। कोतवाली एक्सप्रेसवे क्षेत्र के सेक्टर-129 में निर्माणाधीन इमारत में काम करते समय सातवीं मंजिल से गिरने से मजदूर की मौत हो गई। साथी मजदूरों ने घायल को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान अशोक मांझी के रूप में हुई है। वह मूलरूप से बिहार के जमुई जिले का रहने वाला था। नोएडा में रहकर निर्माण कार्य में मजदूरी करता था। थाना प्रभारी अमित खारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हादसे का प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। परिजन या अन्य कोई पक्ष निर्माण कंपनी अथवा ठेकेदार की लापरवाही की शिकायत दर्ज कराता है तो उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो