पुलिस की मौजूदगी में होगा बिजली लाइन पर काम
ग्रेटर नोएडा। तहसील सदर क्षेत्र के मकौड़ा गांव में मुख्य बिजली लाइन के पोल पर काम नहीं करने दिया जा रहा है। इस संबंध में सोमवार को एसडीएम सदर ने सूरजपुर कोतवाली पुलिस को आदेश जारी किया है। अफसरों ने बताया कि विद्युत निगम पुलिस की मौजूदगी मरम्मत का काम करेगा। वहीं किसान को जमीन संबंधी समस्या की शिकायत प्राधिकरण में करनी होगी। एसडीएम सदर आशुतोष गुप्ता ने बताया कि मकौड़ा गांव के खसरा नंबर 139 में बिजली लाइन का पोल है। जिस पर मरम्मत का काम होना है। विद्युत निगम ने जानकारी दी थी तो 20 मई को तहसील की टीम ने मौके पर जाकर जांच की। मामला भूमि शिफ्टिंग का होने की वजह से विद्युत निगम को काम नहीं करने दिया जा रहा है। इस संबंध में किसान मीनू सिंह को प्राधिकरण में आवेदन करने को कहा गया है। ब्यूरो