जल भरने के कार्य का शुभारंभ करते एसडीएम, संत व अन्य। संवाद
व्यासपुर। श्री कपालमोचन मेला के लिए पवित्र सरोवर ऋणमोचन में मंगलवार को विधिवत रूप से पूजन कर स्वच्छ जल भरने के कार्य का शुभारंभ किया गया। मेला प्रशासक जसपाल सिंह गिल ने बताया कि महर्षि वेदव्यास की कर्मस्थली व्यासपुर में तीर्थराज कपाल मोचन में लगने वाले प्रसिद्ध धार्मिक एवं ऐतिहासिक मेला के प्रबंधों का कार्य प्रगति पर है। मेला क्षेत्र की सीसीटीवी व ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी की जाएगी। सफाई व्यवस्था, दवाइयों के प्रबंध, अस्थाई शौचालयों, पेयजल के प्रबंध, सड़कों की मरम्मत, बिजली का प्रबंध, खाद्य सामग्री, दूध की आपूर्ति, बैरिकेटिंग, पुलिस प्रबंध समय पर पूरे कर लिए जाएंगे। संवाद