ग्रेटर नोएडा (संवाद)। स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी सूरजपुर निवासी खुशाल शर्मा ने भोपाल स्थित एलएनसीटी यूनिवर्सिटी में आयोजित जू-जित्सु प्रतियोगिता में दो कांस्य पदक जीते। प्रतियोगिता 20 से 24 अप्रैल के बीच आयोजित की गई।अकादमी के कोच राजीव ने बताया कि शर्मा ने फुल कांटेक्ट और ट्रेडिशनल फाइटिंग कैटेगरी में पदक जीता। खिलाड़ी के इस प्रदर्शन के बाद कोचिंग अकादमी में उत्साह का माहौल है। कोच ने बताया कि खुशाल आगामी खेलो इंडिया प्रतियोगिता में भाग लेने की तैयारी कर रहे हैं।