नोएडा (संवाद)। सेक्टर-115 स्थित देवभूमि स्टेडियम में वीक डे मॉर्निंग सीजन-12 का लीग मैच खेला गया। इस लीग मैच में टॉप गन्स टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। मुकाबले में बीट्स 11 टीम ने 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 203 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम टॉप गन्स ने पांच विकेट के नुकसान पर महज 17.2 ओवर में इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। टॉप गन्स टीम ने पांच विकेट से मैच जीत लिया। रॉय 60 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच बने। वहीं तीन विकेट गिराकर योगेश यादव बेस्ट बॉलर बने।