नोएडा(संवाद)। सेक्टर 117 स्थित एसजेएस क्रिकेट मैदान में आर्य शिवम क्रिकेट अकादमी और आरका क्रिकेट अकादमी के बीच लीग मैच खेला गया। आर्य शिवम क्रिकेट अकादमी ने मुकाबला 32 रनों से जीता। पहले खेलते हुए आर्य शिवम क्रिकेट अकादमी ने 3 विकेट के नुकसान पर 277 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए आरका क्रिकेट अकादमी 10 विकेट खो कर 245 रन ही बना सकी। आर्य शिवम अकादमी के ऋषभ राणा 86 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द मैच रहे और अजय कुमार यादव 4 विकेट गिराकर बेस्ट बॉलर बने।