नोएडा (संवाद)। सेक्टर-117 एसजेएस क्रिकेट मैदान में रविवार सुबह एसजेएस सनडे स्पेशल टूर्नामेंट सीजन-8 का फाइनल मुकाबला हुआ। मुकाबला तेजस इलेवन ने 2 रनों से जीता। तेजस इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए। लक्ष्य हासिल करने उतरी पीएलसीसी इलेवन 6 विकेट के नुकसान पर 176 रन ही बना सकी। तेजस इलेवन के हिमांशु नाबाद 52 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द मैच रहे।