जेवर। प्रज्ञान पब्लिक स्कूल जेवर के वाणिज्य संकाय के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं ने विद्या ज्ञान, दुलहेरा (बुलंदशहर) में आयोजित बिजनेस प्लान प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है। उन्होंने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। वाणिज्य विभागाध्यक्ष उमेश चंद्र शर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों ने अपने व्यावसायिक दृष्टिकोण, रचनात्मकता तथा आत्मविश्वास से निर्णायक मंडल को प्रभावित किया। प्रतियोगिता में विद्यालय की टीम-2 की सोम्या गर्ग और कृष्णा गर्ग ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, वहीं टीम-1 की सोम्या शर्मा और रुपांशी अग्रवाल ने तृतीय स्थान अर्जित कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय के प्रबंधक डा. हरीश कुमार शर्मा एवं प्रधानाचार्या डाॅ. दीप्ति शर्मा ने विजेता विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की कठोर परिश्रम, टीमवर्क और नवाचार के प्रति उनकी अटूट निष्ठा का प्रतिफल है। ब्यूरो