फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: क्षेत्रीय दौड़ जीत जिलास्तरीय में बनाई जगह

Tue, 30 Sep 2025 07:00 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर। बिहारी लाल इंटर कॉलेज में मंगलवार को माध्यमिक विद्यालय की क्षेत्रीय दौड़ प्रतियोगिता हुई। इसमें किसान इंटर कॉलेज पारसौल के खिलाड़ियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 में कुमारी अंशिका ने 100, 200 और 600 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल किया। अंडर-17 में प्रियांशी मलिक 100 और 200 मीटर दौड़ में अव्वल रहीं। कुमारी आरुषि मलिक ने 400 और 800 मीटर दौड़ में पहला नंबर हासिल किया। अंडर-19 में यशराज ने 100 मीटर में बाजी मारकर जिलास्तरीय प्रतियोगिता में जगह बनाई। कॉलेज के प्रधानाचार्य यशपाल सिंह और प्रबंधक धर्मपाल सिंह ने विजेता खिलाड़ियों पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें