माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के खिलाड़ियों ने विभिन्न स्तरों पर हैदराबाद में आईएसएसओ नेशनल जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में आठ पदक जीते हैं। इस प्रतियोगिता में वान्या चौधरी ने एक स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य पदक, समायरा गुप्ता ने कांस्य, ईवा चौहान ने कांस्य और टिया चौहान ने विभिन्न श्रेणियों में कांस्य पदक हासिल किया। इससे पहले सितंबर में भी खिलाड़ियों ने 18 पदकों के साथ शानदार प्रदर्शन किया था। गौतम बुद्ध नगर जिम्नास्टिक एसोसिएशन के सचिव राजीव श्रीवास्तव ने कहा कि हमें सभी स्तरों पर असाधारण प्रदर्शन करने वाले अपने खिलाड़ियों पर गर्व है। उनकी लगन और कड़ी मेहनत गौतमबुद्ध नगर में जिम्नास्टिक का नाम राष्ट्रीय स्तर पर ऊंचा उठा रहा है। हम आगामी सत्र में राज्य और राष्ट्रीय खेलों में और भी सफलताओं की आशा करते हैं।