ग्रेटर नोएडा। गाजियाबाद के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित एआई प्रतियोगिता में सेंट हूड कॉन्वेंट स्कूल, दादरी के 15 विद्यार्थियों ने पुरस्कार हासिल किए। कक्षा 12 के सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। छह विद्यार्थियों ने कुल 11 हजार रुपये नकद पुरस्कार जीते, जबकि नौ विद्यार्थियों को 20-20 हजार रुपये की छात्रवृत्ति मिली। इस तरह विद्यार्थियों ने कुल 1.91 लाख रुपये की पुरस्कार राशि और छात्रवृत्ति हासिल की। सभी को प्रमाणपत्र भी दिए गए। विद्यालय के चेयरमैन संदीप शर्मा और प्रधानाचार्या डॉ. आशा शर्मा ने इस उपलब्धि पर विद्यार्थियों को बधाई दी। ब्यूरो