फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: महिला जूडो टीम ने जीते एक गोल्ड और चार सिल्वर

Thu, 18 Sep 2025 12:20 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर की महिला जूडो टीम ने अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज, बाराबंकी में आयोजित इस प्रतियोगिता में टीम ने एक स्वर्ण और चार रजत पदक अपने नाम किए। 57 किलोग्राम वर्ग में अमृता सिंह ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि 48 किलोग्राम वर्ग में अनुष्का विश्वकर्मा, 70 किलोग्राम वर्ग में दीपांजलि साहू और 80 किलोग्राम वर्ग में स्वीटी चौबे ने रजत पदक हासिल किए। पुरुष वर्ग में 66 किलोग्राम भार वर्ग में अभिमन्यु कुमार यादव ने रजत पदक जीता। टीम के कोच डॉ. अनुराग पांडेय रहे। कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह, वित्त अधिकारी पूर्णेंद्र शुक्ल, कुलसचिव विनय कुमार सिंह, मुख्य कुलानुशासक प्रो. एसएस मिश्र सहित विश्वविद्यालय के शिक्षकों और खेल प्रेमियों ने जूडो टीम की इस सफलता पर कोच और खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें