रबूपुरा(संवाद)। पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना करते हुए महिलाओं ने शनिवार को वट सावित्री का व्रत रखा। वट सावित्री व्रत हिंदू धर्म में विवाहित महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। यह व्रत हर साल ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि को रखा जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस व्रत का संबंध सावित्री और सत्यवान की कथा से जुड़ा है।