चंडीगढ़। पंजाब भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने आप सरकार को घेरते हुए कहा कि पौने चार साल बीत गए हैं लेकिन अभी तक महिलाएं वादा पूरा होने का इंतजार कर रही हैं। एक्स पर पोस्ट कर शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने 22 नवंबर 2021 को मोगा में एक रैली दौरान राज्य की महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये देने की जो गारंटी दी थी लेकिन आज तक पंजाब की महिलाओं को इस वादे की एक भी किस्त नहीं मिली। इसी के विरोधस्वरूप महिला मोर्चा की ओर से चंडीगढ़ में बड़ा रोष मार्च निकाला जाएगा। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष जय इंदर कौर ने बताया कि केजरीवाल द्वारा की गई इस गारंटी के मुद्दे पर 22 नवंबर को पंजाब भाजपा महिला मोर्चा चंडीगढ़ में मार्च निकालेगी।