फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: महिलाओं को आज मिलेगा निशुल्क वाहन प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
नोेएडा। शहर के सेक्टर-33 स्थित परिवहन विभाग कार्यालय में शुक्रवार को महिलाओं के लिए निशुल्क वाहन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें सैद्धांतिक और प्रयोगात्मक जानकारी दी जाएगी। सेक्टर-33 स्थित परिवहन विभाग कार्यालय में वाहन चलाने की सैद्धांतिक जानकारी के अलावा महिलाओं को वाहन चलाने की प्रयोगात्मक जानकारी भी दी जाएगी। आरटीओ प्रशासन डॉ. सियाराम वर्मा ने कहा कि महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत महिला कल्याण विभाग और जिला परियोजना अधिकारियों की ओर से प्रशिक्षण के लिए परिवहन विभाग कार्यालय में महिलाओं को भेजा जाएगा। इनके अलावा भी यदि कोई महिला वाहन प्रशिक्षण के लिए इच्छुक हैं वे कार्यक्रम में हिस्सा ले सकती हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होगा और शाम तक जारी रहेगा। इसमें मोटर प्रशिक्षण स्कूल से प्रशिक्षण बुलाए जाएंगे। यह कार्यक्रम एक दिवसीय है लेकिन कोई महिला यदि आगे भी वाहन चलाने का प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहेंगी तो उन्हें यह सुविधा निशुल्क दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के लिए कार्यालय में वाहन उपलब्ध रहेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें