नोएडा। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से संचालित मिशन शक्ति अभियान-5.0 के दूसरे चरण के अंतर्गत जागरूकता और सम्मान कार्यक्रम कराए जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को सेक्टर-108 स्थित कार्यालय में विशेष समारोह हुआ जिसमें प्रेरणादायी कार्य करने वाली महिलाओं और बालिकाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) डॉ. राजीव नारायण मिश्र, सीडीओ शिवकांत द्विवेदी, डीसीपी महिला सुरक्षा अनुकृति शर्मा भी मौजूद रहीं। सम्मानित होने वालों में एसबीआई मैनेजर शिल्पा देशवाल, नेशनल लेवल ब्रॉन्ज मेडलिस्ट लक्ष्मी सिंह और प्रियांशी शुक्ला, प्रधानाध्यापक रश्मि त्रिपाठी, लखपति दीदी पूनम और गीता सहित कई महिलाएं शामिल रहीं। इनके अलावा विभिन्न सामाजिक संगठनों, शिक्षण संस्थानों और पुलिस विभाग से जुड़ी महिलाओं को भी उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सराहा गया।