फोटो है
नोएडा। अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस पर अखिल भारतीय सफाई मजदूर गरीब उत्थान यूनियन ने महिलाओं को सम्मानित किया गया। महिला सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि मीनाक्षी मिश्रा, सोनिया शर्मा और सोनिया नेगी रहीं। यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवींद्र प्रधान ने पिंकी को गौतमबुद्ध नगर की महिला मंडल अध्यक्ष, गीता चौहान को उपाध्यक्ष, रोहनी को कोषाध्यक्ष, गीता साहू को सचिव, ओमबत्ती को सदस्य, रेवती को कोषाध्यक्ष, आशा को महिला सचिव और सत्तो देवी को सदस्य बनाया। संगठन के राष्ट्रीय सचिव सूती त्यागी ने महिलाओं को आत्मनिर्भर होने की सलाह दी। ब्यूरो