नोएडा। सेक्टर-12 के वाई ब्लॉक निवासी महिला को फोन पर जान से मारने की धमकी दिए जाने की बात सामने आई है। थाने में दी गई शिकायत में महिला ने बताया है कि बीते कुछ महीनों से उनके मोबाइल पर अलग-अलग नंबरों से कॉल आ रही है। कॉल करने वाला अपशब्द बोलने के साथ ही जान से मारने की धमकी दे रहा है। नाम पूछने पर फोन काट दिया जा रहा है। थाना प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया गया है। ब्यूरो